{"_id":"5a09ebc84f1c1bf4688bb13f","slug":"91510599624-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात सौ मधुमेह के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात सौ मधुमेह के रोगी
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश में बढ़ रहे मधुमेह के रोगियों को लेकर गंहरी चिंता जताई जा रहा है। इस रोग पर अंकुश लगाने के लिए हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुुमेह दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरा विश्व मधुमेह रोग की रोकथाम के लिए मंथन करता है फिर भी रोगियों की संख्या में रोक नहीं लग पा रहा है।
बता दें कि जिले में पिछले तीन सालों में तेजी से मधुमेह के रोगियों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2015 में दो सौ सुगर के रोगी थे जो 2016 में बढ़कर 400 हो गए। वर्ष 2017 तक सरकारी रिपोर्ट में सात सौ लोग मधुमेह रोग से ग्रस्त बताए जा रहे हैं। हालांकि गैर सरकारी रिपोर्ट की माने जिले में पांच हजार से अधिक लोग इस रोग की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह से सुगर के रोगियों की संख्या में हर साल बढ़ोत्तरी होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब जिले की अधिकांश आबादी मधुमेह की चपेट में आती दिखाई देेगी। इस पर लगाम लगाना है जो लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। साथ ही सावधानी भी बरतनी होगी।
कब होता है शुगर
मिर्जापुर। मधुमेह रोग अधिकांश 40 की उम्र पार कर चुके लोगों को अपनी जद में लेता है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि इतनी उम्र के लोगों को सुगर हो। इससे कम उम्र के लोगों में मधुमेह का रोग पाया जाता है। यह खानदानी बीमारी भी बताई जा रही है। बताया जाता है कि परिवार में अगर किसी को सुगर है तो आपको भी हो सकता है।
विज्ञापन
इनसेट
कैसे होता है मधुमेह रोग
मधुमेह रोग के पीछे सही खान पान नहीं होना जिम्मेदार है। नियमित व्यायाम नहीं करना, चिंता एवं हमेशा तनाव से ग्रसित होना कारण है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो आज व्यक्ति काफी व्यस्त हो गया है। उसके जीवन में काफी भाग दौड़ हो गई है। इसके चलते वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देता है। कोई अपने करियर को लेकर चितिंत है तो कोई अपने परिवार को लेकर तनाव में है। जिसका नतीजा है कि उसकी दिन चर्चा काफी खराब हो जाती है। जबतक वह ध्यान देने का प्रयास करता है कि तब तक वह मधुमेह रोग की चपेट में आ चुका है। इसके बाद उसके पास परहेज और दवा खाने के सिवाय कुछ उपाय नहीं बचता है।
000
मधुमेह रोग से बचने के लिए व्यक्ति को नियमित व्यायाम करना चाहिए, योग भी करना चाहिए। कम से कम एक किलोमीटर प्रतिदिन पैदल चलना चाहिए। तला , मीठा, कोल्ड्रिंक नहीं खाना या पीना चाहिए, मांसाहारी में लाल मीट का सेवन नहीं करना चाहिए, शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
डा. प्रदीप कुमार फिजिशियन
विशेषज्ञ मंडलीय चिकित्सालय