{"_id":"59f0df5e4f1c1bb6678b77e7","slug":"91508958046-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरहिया स्थित कार्यालय पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बुधवार को धान खरीद के तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि धान खरीद एक नवंबर से शरू हो रही है। धान क्रय की समय से तैयारी पूर्ण कर लें। जिले के सभी 85 क्रय केंद्रों पर बैनर टंगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि किसानों से धान की सीधी खरीद होगी। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के लिए आयोजित बैठकों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार शुरू है। उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए किसान किसान जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे में जोतबही, खतौनी, फोटो युक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा आधार कार्ड साथ ले जाएं। किसानों को 1550 रुपया सामान्य और 1590 रुपया ग्रेड ए समर्थन मूल्य दिया जाएगा। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानों को उतराई, छनाई के लिए 15 रुपया प्रति कुंतल की दर से भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि किसान धान सुखा कर और साफ करके ही क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लाएं, क्योंकि धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी ही मान्य होगा। बैठक में एएमओ प्रेम प्रकाश गिरि, विशाल आनंद अंबेडकर, नारायणजी दूबे आदि मौजूद रहे।