{"_id":"58938a694f1c1b4a40e81b86","slug":"90-ill-from-contaminated-food-upstart","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूषित भोजन से नवोदय के 90 बच्चे बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित भोजन से नवोदय के 90 बच्चे बीमार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा के 90 विद्यार्थी बुधवार की देर रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। एक साथ इतनी संख्या में बच्चों के बीमार होने से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पटेहरा पीएचसी में अधिक बच्चों के भर्ती करने की सुविधा न होने पर डाक्टरों को विद्यालय में बुला कर इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनको पटेहरा पीएचसी और मड़िहान सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होने पर तीन तीन छात्राओं को देर रात जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नवोदय विद्यालय पटेहरा पूरी तरह आवासीय हैं। विद्यालय में इस समय 529 बच्चे हैं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद सब अपने-अपने हास्टल में सोने चले गए। रात करीब दस बजे अचानक कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी। शोरगुल होने पर विद्यालय के अधिकारी पहुंचे। पहले ठंड लगने की आशंका पर उनको विद्यालय में रखी दवाएं दी गईं लेकिन उनकी हालत सुधरना तो दूर दूसरे बच्चे बीमार होने लगे। जब बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी तो अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। स्थिति अनियंत्रित होने पर विद्यालय प्रशासन ने पटेहरा पीएचसी पर तैनात डाक्टरों को बुलाकर इलाज कराना शुरू किया। रात करीब 12 तक हालत नहीं सुधरी तो 55 बच्चों को सीएचसी मड़िहान भेजा गया। संदीपा, आराधना व प्रकृति की हालत और बिगड़ने लगी तो उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम मड़िहान व सीएमओ डा. विधु गुप्ता डाक्टरों की टीम के साथ पहुंचे। सुबह तक हालत में सुधार हुआ तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गुरुवार की सुबह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश आदि के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे।