फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ जनेश्वर मिश्र ने किया संघर्ष

अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ जनेश्वर मिश्र ने किया संघर्ष

Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ जनेश्वर मिश्र ने किया संघर्ष
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले जनेश्वर मिश्र ने अपने त्याग, संघर्ष के बल पर देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि 1953 में स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय में प्रवेश लिया। उस समय गांधी जी की हत्या के कारण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति देश में भारी आक्रोश था। उसी समय संघ प्रमुख माधव राव सदाशिव गोलवरकर की सभा इलाहाबाद विश्व विद्यालय में होनी थी लेकिन जनेश्वर मिश्र ने अपने साथी चंद्रशेखर, पंचानन राय व पदाकर श्रीवास्तव एवं विश्व विद्यालय के छात्रों के साथ विरोध कर सभा नहीं होने दी। वरिष्ठ समाजवादी विचारक अरुण कुमार दुबे ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने जीवन के अंतिम समय तक सड़कों पर उतर कर अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ संघर्ष किया था। आयोजित गोष्ठी में सुरेन्द्र सिंह पटेल, विजय बाबू मिश्र, देवी प्रसाद चौधरी, कृपाशंकर यादव, स्वामीशरण दुबे, राजू चौबे, नूरबानो, नसीम कुरैशी, राज कुमार, सोना, नवीन यादव, इलियास, जाफरुद्दीन, विंध्यवासिनी सिंह, जगदीश्वर सिंह, लालचंद सोनकर, दिनेश, आनन्द बिन्द, राज कुमार यादव, बालकृष्ण कसेरा, दरोगा यादव, धाकड़ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed