फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर वकील धरने पर

तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर वकील धरने पर

Tue, 05 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के स्थानांतरण  की मांग को लेकर वकील धरने पर
लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्य मंगलवार को तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने बैठे गए। अधिवक्ता इस बाबत जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से भी वार्ता कर चुके हैं, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अपनी मांग को लेकर अध्यक्ष मायाशंकर सिंह के नेतृत्व में मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष ने कहा कि तहसील प्रशासन उनकी मांगों की अनसुनी कर रहा है। जिसके कारण अधिवक्ताओं को धरने पर बैठना पड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रदत्त त्रिपाठी ने कहा कि तहसील और अधिवक्ताओं का विवाद लंबा नहीं चलना चाहिए। ऐसे मामले को जिला प्रशासन को तत्काल सुलझाना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष राकेश दूबे ने कहा कि लालगंज अधिवक्ताओं की लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ दूबे ने कहा कि अधिवक्ता और तहसील प्रशासन के विवाद से वादकारियों को नुकसान हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष विजय नारायण मिश्रा ने कहा कि लालगंज अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन का विवाद पहेली बन चुका है। इस धरने में कालिका सिंह, गोविंद वर्मा, लक्ष्मीकांत सिंह, त्रिलोकनाथ दूबे, कमलेश मिश्र, हरिनंदन सिंह, श्रीचंद यादव, फूलचंद यादव, रामेश्वर नाथ जायसवाल, अनिल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed