{"_id":"5a73626b4f1c1b805a8b759b","slug":"81517511275-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से मकान समेत लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से मकान समेत लाखों का सामान जला
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र में मटिहानी गांव में बुधवार की रात अबूझ हाल में आग लगने से 49 हजार नकदी समेत घर गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित की सूचना पर एसडीएम ने लेखपाल को घटना स्थल की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
मटिहानी गांव निवासी ओमप्रकाश का परिवार बुधवार की रात घर में ताला बंद कर गांव में रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम चल ही रहा था कि घर में आग लगने की जानकारी मिली। परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे तो सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। ओमप्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व पचोखरा स्थित इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से 49 हजार रुपया निकाल कर घर में रखा था। नकद समेत बिस्तर, कपड़ा, खाने पीने का सामान भी नहीं बचा। गृहस्थी का सामान जलने से उपवास के साथ अब रातें खुले आसमान के नीचे ही गुजारनी पड़ेंगी।