फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर पत्रकार की मौत

ट्रक से कुचलकर पत्रकार की मौत

Thu, 21 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर पत्रकार की मौत

विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया रोड पर पीएसी गेट के सामने बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेजगति से आ रहे ट्रक से कुचलकर कैलहट के पत्रकार गुलाब सिंह उर्फ घुरे प्रसाद (56) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पत्रकार के पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक सीज कर दिया गया है।
कैलहट गांव निवासी गुलाब सिंह उर्फ घुरे प्रसाद पत्रकारिता से जुड़े थे। इसके अलावा वह साधन सहकारी समिति कैलहट के सचिव भी थे। बुधवार को वह प्रशिक्षण के सिलसिले में विकास भवन आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रशिक्षण समाप्त होने पर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही पथरहिया रोड पर पीएसी गेट के सामने पहुंचे कि पीछे से आ रहे नवनिर्माण कंपनी के तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। वे गिरे और ट्रक के नीचे आ गए। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गुलाब की पत्नी शकुतंला देवी कैलहट की ग्राम प्रधान हैं। उनके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह के आवास पर हुई बैठक में उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र नाथ सिंह, मंडलाध्यक्ष हौशिला प्रसाद त्रिपाठी, श्याम दास जायसवाल, ,रत्नेश्वर सिंह, अवधेश कुमार त्यागी, डा. राजू सिंह, सत्यम कुमार, कुमार आनंद, निसार अहमद, प्रभात मिश्रा, राजेश जायसवाल, राजेश दूबे, श्रीप्रकाश गुप्ता, कामेश्वर पाल, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed