{"_id":"5a1efe104f1c1bc8678bec56","slug":"81511980560-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरौरा और चुनार में झूम के पड़े मत, मिर्जापुर फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौरा और चुनार में झूम के पड़े मत, मिर्जापुर फिसड्डी
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा में मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया। युवा मतदाताओं के जोश के चलते अहरौरा मतदान प्रतिशत में जिले में अव्वल रहा। वही दूसरी ओर चुनार में भी मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की इसके चलते चुनार दूसरे नंबर पर रहा। दोनों नगरपालिकाओं ने अपने पिछले रिकार्ड को और बेहतर किया है।
पिछले निकाय चुनाव में अहरौरा में 67.20 तथा चुनार में 59.09 प्रतिश मतदान हुआ था। इस बार दोनों ने अपने रिकार्ड में सुधार किया है। दिन भर के वोटिंग कार्य पर नजर डालें तो मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही मत केंद्रों पर मतदाताओं ने अपनी उपस्थिति का एहसास कराना शुरू कर दिया। सर्द हवाओं व गलन के बीच दोपहर तक मतदान की प्रक्रिया धीमी गति से चलती रही परंतु दोपहर के बाद मतदान के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ जमा कर दी। महिला मतदाताओं में भी मतदान के प्रति काफी रुचि देखी गई। इससे इतर युवा वर्ग ने मतदान केन्द्रों पर झूम कर मतदान किया। पहली बार मतदान के प्रति युवा वर्ग में भी भारी उत्साह देखा गया। अहरौरा में चौकबाजार गंज बूथ पर 85 फीसदी वोट पड़े। चौक बाजार दक्षिणी बूथ पर भी मतदाताओं ने जम कर मतदान किया। कोइरान में 80 फीसदी मतदान हुआ। मिश्र पोखरा और पियरवा पोखरा में भी मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। चुनार के बहरामगंज के बूथ संख्या 35 में लगभग 80 फीसदी। गंगेश्वर नाथ मोहल्ले के बूथ नंबर 24 और 25 पर कुल 1039 में से 806 मत डाले गए। इसी प्रकार रामलीला मैदान स्थित बूथ पर 999 मतदाताओं में से 650 मतदाताओं ने वोट डालने में सक्रियता दिखाई।