फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आवास अधूरे, ठंड में खुले आसमान में गुजारनी पड़ सकती है रात

आवास अधूरे, ठंड में खुले आसमान में गुजारनी पड़ सकती है रात

Sat, 04 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
आवास अधूरे, ठंड में खुले आसमान में गुजारनी पड़ सकती है रात

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले मेें 400 लोहिया और 138 इंदिरा आवास अधूरे हैं। ऐेसे में लाभार्थी परिवारों को सर्द रातें गुजारने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लोहिया आवास की दूसरी किस्त नहीं जारी होने की वजह से आवास अधूरे हैं और तो इंदिरा आवास की रकम जारी होने के बाद भी138 लाभार्थियों ने आवास नहीं बनवाया, जिसके चलते उन्हें मुकदमा झेलना पड़ रहा है।
सरकार गरीबों को घर मुहैया करा रही है। इसके लिए कई योजनाएं संचालित हैं। अफसरों की लापरवाही, भवन निर्माण सामग्री महंगी होने और भ्रष्टाचार के चलते आवास योजनाएं समय से नहीं पूरी हो पा रही हैं। इंदिरा आवास योजना के तहत वर्ष 2014-15 में जिले के 8101 लाभार्थियों को आवास जारी किया गया है। जिसमें से 7947 लाभार्थियों ने तो आवास पूर्ण करा दिया, इसमें से 97 लाभार्थियों ने धन जारी होने के बाद भी आवास पूर्ण नही कराया है। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 में 6763 लाभार्थियों को आवास जारी किया गया है, जिसमें से 6589 लाभार्थियों ने ही आवास बनवाया है। वहीं बजट जारी होने के बाद भी 41 लाभार्थियों ने आवास नही बनवाया है। लोहिया आवास के लिए 400 लाभार्थियों को दूसरी किश्त अभी बीते एक सप्ताह पहले मिली है। जिसके चलते लोहिया आवास अभी तक अधूरे हैं। इससे इन आवासों के लाभार्थियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
आवास के लिए सरकार द्वारा बजट जारी किया जाता है। आवास लाभार्थियों को स्वयं बनवाना है। लोहिया आवास के 400 लाभार्थियों की दूसरी किस्त एक सप्ताह पूर्ण भेजी गई है। जिसके चलते इनका आवास अपूर्ण है। वहीं धन जारी होने के बाद भी अभी तक आवास नही बनवाने वाले 138 लाभार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. हरिचरण सिंह, परियोजना निदेेशक।

घर गिर गया, दूसरों का सहारा
जमालपुर। विकास खंड जमालपुर में इंसानी पत्नी हरिशचंद्र का आवास आज भी अधूरा है। आज भी यह परिवार दूसरों के घर में रहने को मजबूर है। बिंदु मिश्रा पत्नी कैलाश का लोहिया आवास नही बना, वहीं बरसात में उसका कच्चा मकान पूरी तरह से गिर गया। सैकड़ों आवासों की किस्त निकालने के बाद भी आज तक आवास नहीं बना है। विकास खंड छानबे में 46 लोहिया आवास अधूरे हैं। बीडीओ नीरज दूबे ने बताया दूसरी किस्त आ गई है। निर्माण जल्द शुरू होगा। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के 212 लाभार्थियों को धन ही नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed