फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निर्वाचन कार्य में लापरवाही क्षम्य नही: डीएम

निर्वाचन कार्य में लापरवाही क्षम्य नही: डीएम

Mon, 23 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन कार्य में लापरवाही क्षम्य नही: डीएम
नगर निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आरओ और एआरओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन तक की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने कहाकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षॅम्य नही होगी। आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली बार नामांकन आदि की सूचना ऑनलाइन मिलेगी। नामांकन करने की प्राप्ति रसीद भी ऑनलाइन ही मिलेगी। अधिसूचना जारी होते ही विशेष अभियान चलाकर सभी होर्डिंग व पोस्टर हटा दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और अधिशासी अधिकारी की होगी। एडीएम विजय बहादुर ने चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति, नगर पालिका हाउस टैक्स और वाटर टैक्स का नोड्यूज, शपथ पत्र, आपराधिक इतिहास, शैक्षिक योग्यता, संपत्ति आदि के संबंध में शपथ पत्र अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करेगा। प्रत्येक उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक होगा। उम्मीदवार और प्रस्ताव के नवीनतम फोटो लगेगा। उम्मीदवार उसी वार्ड को होना आवश्यक है। इस दौरान एएमए विंध्याचल सिंह कुशवाहा द्वारा पॉवर प्वाइंट से प्रशिक्षण दिया गया। डीआईओ आरएन सिंह ने साफ्टवेयर संचालन का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed