फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मां षषऌ्टी देवी से मंगलकामना का मांगा वरदान

मां षषऌ्टी देवी से मंगलकामना का मांगा वरदान

Sun, 02 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मां षषऌ्टी देवी से मंगलकामना का मांगा वरदान
विंध्याचल। विंध्य पर्वत पर अष्टभुजा मंदिर से करीब चार सौ मीटर दूर मां षष्ठी देवी के मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दर्शन-पूजन कर पुत्रों के दीर्घायु व मंगलमय भविष्य की कामना की। मंदिर को पुुष्पों एवं रंगीन झालरों से सजाया गया था। दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह से देर शाम चलता रहा। मां के धाम में नव दंपती ने गाजे-बाजे के साथ हाजिरी लगाई और पुत्र प्राप्ति की कामना की।
विज्ञापन

विंध्य पर्वत पर विराजमान पुत्रदायनि मां षष्टी देवी जिन्हें भक्तजन खरष्टि देवी के नाम से भी पुकारते हैं। बता दें कि भाद्र पद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को ललई छट्ठ का पर्व मां विंध्याचल में धूमधाम से मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार ललई छठ पर्व के दिन महिलाएं पुत्र के लंबी उम्र के लिए मां छठ देवी (कात्यायनी) की पूजा अर्चना बड़े श्रद्घा भाव से करती हैं। शनिवार को ललई छठ पर्व पर प्रसिद्घ मां खरष्टि देवी के मेले में आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। अष्टभुजा पहाड़ के नीचे कजरहवा पोखरा के समीप से ही पहाड़ के ऊपर मां षष्टी देवी तक रोड के दोनों तरफ लगाई गई अस्थाई दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। दूकानों से बच्चों ने खिलौने खरीदे वहीं खान-पान, पूजन सामग्री व मिठाई आदि की दूकानों पर भी ग्राहक डटे रहे। मां का दरबार शहनाइयों और नगाड़ो के धुन से गूंज उठा। बहुत सारे ऐसे भी परिवार से लोग बाजे गाजे से आये जिनके मन्नत को मां ने पूरा किया। प्रसाद के रूप में हलवा-पूड़ी, फल, बताशा, महुआ व पेड़ा आदि का भोग माता के दरबार में लगता रहा। मेला क्षेत्र में पुलिस के जवानो की ड्यूटी लगायी गयी थी। अष्टभुजा चौकी की तरफ से पुलिस के जवान मौजूद घथे, बड़े वाहनों को ऊपर चढ़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

पं. देवेंद्र पांडेय उर्फ रिंकू महाराज ने बताया कि विंध्य पर्वत पर विराजमान माता षष्टि देवी साक्षात पुत्र दायिनी माता है। जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी कामना मां धाम में लेकर आता है, वह अवश्य पूरा होता है। यदि कोई महिला मां की आराधना नित्य प्रतिदिन करती रहे तो मां उसकी भी झोली भर देती हैं। बताया कि मां भगवती कात्यायनी रूपा षष्ठी देवी द्वापर युग से ही मां विंध्यवासिनीदेवी के साथ विराजमान हैं। कहीं-कहीं यह भी उल्लेख मिलता है की द्रौपदी भी पुत्र प्राप्ति के लिए मां से आराधना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed