फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं पर एक नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं पर एक नजर

Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं पर एक नजर
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जनपद की जनता को कुल 3510.29 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 3200 करोड़ की बाण सागर परियोजना, 60 करोड़ 29 लाख की लागत से तैयार चुनार स्थित पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 250 करोड़ की लागत से सिटी ब्लॉक के पिपराडाड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। पूरा प्रशासनिक अमला और भाजपा के पदाधिकारी शनिवार की देर शाम तक चंदईपुर में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रमुख सचिव सिंचाई टी वैंकटेश ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मौजूद डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन आदि को तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिया। चंदईपुर में भव्य पंडाल बनाया गया है। सभा में एक लाख लोगों को जुुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा और अपना दल की टीम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को बुलाने की तैयारी में लगी है। जिले के अलावा सोनभद्र, भदोही, इलाहाबाद जमुना पार के लोग भी सभा में हिस्सा लेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया गया है। वाटर प्रूफ पंडाल में 30 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। मैदान के चारों तरफ बैरीकेडिंग की गई है। सभा स्थल के पास ही चार हेलीपैड बनाए गए हैं। कार्यक्रम के चलते चंदईपुर क्षेत्र को चमका दिया गया है। क्षेत्र की सड़कें और स्कूल भवन दुरुस्त किए गए हैं। पीएम के कार्यक्रम से चंदईपुर के लोगों को क्षेत्र के विकास की आस जग गई है।
विज्ञापन

बाण सागर परियोजना से दो जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ: मध्यप्रदेश के जिला शहडोल में वर्ष 1997 में बाणसागर परियोजना की शुरुआत की गई थी। इस परियोजना से मिर्जापुर में 75309 हेक्टेयर तथा इलाहाबाद में 74823 हेक्टेयर कुल 1,50,132 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई हो सिंचाई हो सकेगी। परियोजना की कुल लागत 3420.24 करोड़ है। इससे 1,70,00 किसान लाभान्वित होंगे। इससे जुड़े नहरों की कुल लंबाई 171.80 किलोमीटर है। क्षमता 46.46 क्यूसेक पानी की होगी। 25.600 किलोमीटर अदवा मेजा लिंक नहर का निर्माण किया गया है। मेजा जिरगो लिंक नहर 71.130 किलोमीटर तथा मेजा कोटा फीडर नहर की लंबाई 3.577 किलोमीटर नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार पुल का 2007 में हुआ था शिलान्यास : बालूघाट से मेडिया घाट पर पक्का पुल का शिलान्यास 13 फरवरी 2007 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। 923.68 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौडे इस पुल की लागत उस समय 3945.11लाख थी लेकिन कार्य में विलंब होने के कारण इस पुल के निर्माण की लागत धनराशि बढ़कर 6029.51 लाख रुपये हो गईै। शिलान्यास के समय ही इस पुल का नामकरण क्षेत्र के प्रथम विधायक राजनारायण सिंह के नाम पर राजनारायण सिंह सेतु रखने की घोषणा की गई थी।
250 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कालेज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को दस एकड़ में लगभग 250 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। जिले के पिपराडाड़ व जिला व महिला चिकित्सालय परिसर में मेडिकल कालेज का निर्माण होना है। मेडिकल कालेज के लिए कुल 500 बेड का चिकित्सालय चाहिए। तीन सौ बेड का मंडलीय चिकित्सालय है, दो सौ बेड की और जरूरत है जिसकी सुविधा दो वर्षों में जिला तथा महिला चिकित्सालय में होगी। केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने जिले में मेडिकल कालेज निर्माण को मंजूरी दी है। मेडिकल कालेज बनने से जिले के छात्र छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा। वहीं हार्ट, डायलिसिस, सिटी स्कैन, सर्जरी आदि की सुविधाएं जिले में ही मिलेंगी। न्यूरों सर्जन, फिजिशियन से लेकर कार्डियोलाजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत लगभग 300 स्टाफ की तैनाती होगी। इंडोस्कोपी की सुविधा होगी। ब्लड बैंक की संख्या बढ़ेगी। साथ ही रोजगार भी बढ़ेेगा। मेडिकल कालेज को दो भागों में बाटा गया है। नगर के पिपराडाड़ में मेडिकल कालेज बनेगा जहां पढ़ाई होगी जबकि मंडलीय चिकित्सालय परिसर में बने 145 बेड के भवन को चिकित्सालय में रूप में स्थापित किया जाएगा। पिपराडाड़ में शिक्षा के लिए भवन बनाए जाएंगे जबकि जिला व महिला चिकित्सालय में नर्सिंग हास्टल का निर्माण किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी का कहना है कि जमीन मिल गई है जो चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग लखनऊ को स्थानांतरित कर दी गई है।
--
इंडियन आयल टर्मिनल का भी हो सकता है शिलान्यास: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को चुनार पुल और बाण सागर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का प्रयास है कि 600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंडियन आयल टर्मिनल तथा लागत 229 करोड़ से नटवां तिराहा मिर्जापुर से लेकर इलाहाबाद बार्डर तक नेशनल हाईवे नंबर 76 के चार लेन में चौड़ीकरण और उच्चीकरण के कार्य का भी शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों हो। पहाड़ी ब्लॉक के बेलवन नदी और हलिया के कोटा घाट पर बनने वाले पक्का पुल का शिलान्यास कराने का प्रयास होगा।


जिले में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे मोदी और योगी
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जुलाई को करीब डेढ़ घंटे तक जिले में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 10.25 पर डीएलडब्ल्यू वाराणसी से हेलीपैड से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। वे चंदईपुर स्थित हेलीपैड पर 11.55 मिनट पर पहुंचेंगे। वे 11.15 से 12 बजे तक बाणसागर परियोजना का लोकार्पण और मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 12.15 पर वाराणसी के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10.50 पर चंदईपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। 11 से 12 बजे तक चंदईपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद 12.15 तक चंदईपुर हेलीपैड से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।



आर्यकन्या इंटर कालेज की छात्राएं प्रस्तुत करेंगी सरस्वती वंदना
मिर्जापुर। नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षण देवकी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए छात्राओं को तैयारी कराई गई है। प्रधानाचार्य बीना रानी सिंह की निगरानी में छात्राओं ने अभ्यास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री प्राथमिक विद्यालय मुहकुंचवा के बच्चों को अपने हाथों से ड्रेस देंगेे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने पीएम के हाथों ड्रेस वितरण की सूचना मिली है लेकिन अभी कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed