{"_id":"5ad38eee4f1c1b350b8b4b5d","slug":"71523814126-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 16 अप्रैल से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी जो 28 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए 11 इंटर कालेजों और एक मदरसे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मदरसा परीक्षाएं पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा उप जिलाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 16 अप्रैल से दो पाली में होगी। पहली पाली प्रात: आठ से पूर्वान्ह 11 बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह दो से पांच बजे तक होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं राजकीय इंटर कालेेज महुवरिया, सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना चुनार, इंटर कालेज मठना, नगर पालिका इंटर कालेज अहरौरा, आदर्श इंटर कालेज अहरौरा, बसंत इंटर कालेज, पीडीएनडी इंटर कालेज चुनार, मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया चील्ह, मानमाधव इंटर कालेज विजयपुर, महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा विजयपुर, श्री शिवप्रताप इंटर कालेज पवारी कला और मदरसा बदरूल इस्लाम निस्वा बनकी मड़िहान को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन पर 3179 परीक्षार्थी शामिल होंगेै। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विनोद जायसवाल ने बताया कि परीक्षा के बाद कापियों के संकलन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया को केंद्र बनाया गया है।