फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कथा में श्रीकृष्ण सुदामा के संबंधों को किया उजागर

कथा में श्रीकृष्ण सुदामा के संबंधों को किया उजागर

Thu, 30 Nov 2017 11:25 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कथा में श्रीकृष्ण सुदामा के संबंधों को किया उजागर
क्षेत्र के बबुरा भैरोदयाल गांव में श्रीमद् भागवत प्रेम ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें दिन गुरुवार को कथा वाचक पं कलातीत महाराज ने श्रीकृष्ण व सुदामा के संबंधों को उजागर किया। कहा कि मित्रता में भेद राग द्वेष नही होता। कहा कि मित्र सहयोगी होता है प्रतियोगी नही। कहा की मित्र स्वार्थी नही परमार्थी होता है।कहा कि मित्रता एक संस्कार है इसकी बुनियाद पर कोई छल प्रपंच का महल नही बल्कि आदर्श विश्वास एवं प्रेम की रोशनी निकलती है। जिससे समाज के युवा शिक्षा ग्रहण करके मित्रता के कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। कहा कि मित्रता का मापदंड धन वैभव नही है यह एक भाव है जहां से विवेक पैदा होता है जो बड़ा लाभकारी होता है।महाराज जी ने कहा कि कुसंग रुढ़ि और कुविचार से भटकाव की राह मिलती है। जिसके कारण लोग मदिरापान ,मार काट, व्यभिचार ,छल प्रपंच का जीवन जीते हैं और अपयश के भागीदार हो जाते हैं। वाराणसी के सामवेद के आचार्य रत्नेश महराज ने कहा कि भगवत कथा के श्रवण मनन चिंतन से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है। इसका प्रभाव बाल वृद्ध, नौजवान पर गहराई से पड़ता है। जिसमे अपार उर्जा रहती है इसी संस्कार मे पैदा होने वाला बालक तेजस्वी एवं परिवार के लोग यशस्वी होते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, पं कृष्णकांत दुबे, शिवराम मिश्रा ,हरिगोविंद त्रिपाठी, हरिशंकर मिश्रा, दिनेश गिरि, ज्ञानचंद शुक्ला, भरत लाल मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, बृजेश एडवोकेट, प्रकाश चंद आदि थे। मुख्य यजमान केपी त्रिपाठी व गुलाबकली ने पूजन के साथ आरती किया। सप्ताह तक चलने वाले कथा के समापन अवसर पर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed