{"_id":"59b192ea4f1c1bf97f8b4db0","slug":"71504809706-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने अदलहाट थाने पर होमगार्ड को संतरी की ड्यूटी करते हुए भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने अदलहाट थाने पर होमगार्ड को संतरी की ड्यूटी करते हुए भड़के
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। रेंज के आईजी प्रेम प्रकाश गुरूवार को अदलहाट थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान गेट पर सिपाही की जगह होमगार्ड को संतरी की ड्यूटी करता देख थानाध्यक्ष पर भड़क गए। निर्देशित किया कि कभी भी गेट पर संतरी की ड्यूटी में होमगार्ड को नहीं लगाएं। संतरी के ड्यूटी पर केवल सिपाही ही तैनात होना चाहिए। उन्होंने थाना परिसर में गंदगी देख कर कड़ी नाराजगी जताई।
आईजी गुरूवार की पूर्वाहन 11 बजे अचानक अदलहाट थाने पर धमक पड़े। सबसे पहले उनकी नजर गेट पर तैनात पर पड़ी। उसे बुलाया तो पाया कि वह सिपाही नहीं होमगार्ड है। यह देख कर वह नाराज हो गए। उन्होंने थानाध्यक्ष अंजेय कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि संतरी की ड्यूटी पर केवल सिपाही तैनात होना चाहिए। दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह थाने के अंदर पहुंचे। शस्त्रागार, जीडी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को देखा। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षक के साथ हुई 60 हजार की छिनैती की घटना के बारे में पूछताछ किया। 20 दिन के अंदर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। थाने तथा मेस में गंगदी देख कर कड़ी नाराजगी जताई। निर्देशित किया है अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में हो रही छिनैती व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष अंजेय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।