{"_id":"598b5f064f1c1b97708b4572","slug":"71502306054-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार की नितियां जन विरोधी :आशीष यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार की नितियां जन विरोधी :आशीष यादव
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित सिटी क्लब के मैदान में देश बनाओ देश बचाओ जनसभा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। सभा में क्षेत्र के कोने कोने से समाजवादी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हाथों में झंडा व बैनर लेकर पहुंचे थे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी सपा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सपा के जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग खुशहाल था, लेकिन जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा ने झूठ व फरेब के सहारे कुर्सी पर कब्जा किया है। जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है। अच्छे दिन का वादा करके लागों से अच्छे दिन छीन लिए। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि बहादुर शाह जफर के नेतृत्व में प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन प्रारंभ हुआ था। उन्होंने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि उस आंदोलन में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, जमींदार कुंवर सिंह, धून्नू पंत, नाना जी, तात्या टोपे एवं 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के महानायक महात्मा गांधी आदि के बलिदानों के बाद हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी के बाद आचार्य नरेंद्र जी, जयप्रकाश नारायन, डा. लोहिया,डा. कृपलानी जैसे महापुरुषों ने उनके दिखाए रास्ते पर चल कर आंदोलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई थी। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वर्तमान जनविरोधी केंद्र व प्रदेश सरकारों से जनता को शोषण से बचाना होगा। सभा को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतंबा पटेल, भाईलाल कोल, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर मौर्या, लल्लू शुक्ला, अभय यादव, नसीम कुरैशी, पंकज उपाध्याय, लक्ष्मण ऊमर, राकेश यादव, घनश्याम साहू, राजकमल कसेरा, नूर बानों, मनोरमा मिश्रा एवं विमलावती विश्वकर्मा आदि शामिल रहे । सभा की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दूबे और संचालन पार्टी के प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे ने किया।