फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   70 percent of accidents occur due to negligence of drivers

Mirzapur News: चालकों की लापरवाही से होते हैं 70 फीसदी हादसे

Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
70 percent of accidents occur due to negligence of drivers
मिर्जापुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोशिएसन की ओर से शनिवार को भिस्कुरी में कार्यशाला का आयोजित की गई। इसमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। 56 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी उदयबीर सिंह ने कहा कि 70 प्रतिशत दुर्घटनाएं चालकों की लापरवाही से होती हैं। तेज गति और गलत तरीके से ओवरटेक करने में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इसलिए वाहन चलाते समय हमेशा सावधान रहें। यातायात नियमों सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी लाई जा सकती है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान एक सतत अभियान है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कतई न करें।
विज्ञापन

उन्होंने चालकों से कहा कि सड़क के किनारे वाहन खड़ा न करें। कोहरा के दौरान वाहनों में रेट्रो-रिफ्लेटिव टेप लगवाएं। इस अवसर पर एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह, पीटीओ कन्हैया गुप्ता, महेंद्र कुमार पांडेय, शैलेश कुमार दुबे, जसवंद सिह सरना, तरनजीत सिंह सरना, महेंद्र यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed