6805 ने छोड़ी बोर्ड की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान और इंटरमीडिएट के चित्रकला की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। गुरुवार को जीआईसी प्राचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा के नेतृत्व में सचल दल ने छानबे ब्लॉक में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। उन्होंने चमेला देवी इंटर कॉलेज भटेवरा और पारसनाथ इंटर कॉलेज मनिकठा में एक-एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 45 हजार 702 में से 39 हजार 614 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि पांच हजार 828 छात्र-छात्राओं ने सख्ती के चलते विज्ञान की परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत सात हजार 731 परीक्षार्थियों में से छह हजार 754 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं 977 ने परीक्षा छोड़ दिया।