फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नेशनल मॉनिटरिंग टीम ने सांसद आदर्श गांव ददरी का किया निरीक्षण

नेशनल मॉनिटरिंग टीम ने सांसद आदर्श गांव ददरी का किया निरीक्षण

Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नेशनल मॉनिटरिंग टीम ने सांसद आदर्श गांव ददरी का किया निरीक्षण
ड्रमंडगंज। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम रविवार को हलिया विकास खंड के सांसद आदर्श गांव ददरी पहुंची। टीम के सदस्यों ने गांव में हुए विकास कार्यों जायजा लिया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर हकीकत जानी। इस मौके पर ग्रामीणों ने आवास और शौचालय न मिलने की शिकायतें कीं। सांसद आदर्श गांव के प्राथमिक विद्यालय ददरी में चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, शौचालय, मनरेगा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अलावा एनआरएलएम से जुड़े समूहों के बारे में जानकारी ली। नेशनल मॉनिटर धर्म कुमार तथा सुरेंद्र कुमार ने चौपाल के दौरान विकास योजनाओं की अभिलेखीय जांच की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास के पांच-पांच लाभार्थियों से पूछताछ की।चौपाल के बाद टीम ने गांव का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही मनरेगा से हुए विकास कार्यों को भी देखा। इसके अलावा पौने पांच करोड़ की लागत से चल रही पेयजल योजना के निर्माण कार्य देखने के साथ नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन तथा सासंद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई लोगों ने टीम के सदस्यों से आवास और शौचालय के लिए गुहार लगाई। इस दौरान प्रभारी बीडीओ दीनदयाल वर्मा, ग्राम प्रधान धनंजय पटेल, आपूर्ति निरीक्षक अजय मिश्र, सेक्रेट्री अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed