फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महाअभियान में शामिल हो जनमानस: डीएम

महाअभियान में शामिल हो जनमानस: डीएम

Fri, 26 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महाअभियान में शामिल हो जनमानस: डीएम
मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जबकि कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों को मतदान में हिस्सा लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने राजकीय इंटर कालेज परिसर में हरी झंडी दिखाकर बच्चों की जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी, माताओं बहनों की यही पुकार, मतदान करना हमारा अधिकार आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली पुलिस लाइन, रमईपट्टी, कचहरी होते हुए पुन: तहसील परिसर में समाप्त हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प पत्र पढ़कर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग महाअभियान में शामिल हो, जिससे एक अच्छे लोकतंत्र का गठन कर सके। कहा कि जिन व्यक्तियों के नाम मेें त्रुटि हो उसको भी संशोधित करा सकते हैं। जनपद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तम कार्य करने के कारण लखनऊ में भाग लेने वाले राहुुल शर्मा और राजन देव पांडेय को सम्मानित किया गया। विकास भवन में सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। पथरहिया स्थित कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर आयुक्त सूर्यमणि लालचंद्र ने मंडलीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। मंडलीय जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक केएन पांडेय , नगर पालिका में अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कर्मचारियों को मतदान का शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम सदर अरविंद चौहान ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। सभी व्यक्ति मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सूची में अपना नाम अवश्य मिला लें। इस दौरान लोकगीत गायिका उषा गुप्ता ने मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया। जीआईसी, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूूलों की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसडीएम सदर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार विकास पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन लल्लू तिवारी ने किया। जमुनहिया स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में गोष्ठी पर बच्चों ने विचार व्यक्त किया। साथ ही प्रधानाचार्य पूजा जायसवाल के नेतृत्व में रैली निकाल जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर आर्य कन्या इंटर कालेज में गुरुवार को प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें राइटिंग में नैंसी यादव, स्लोगन में सुष्मिता मौर्य, पोस्टर में रूनझुन, निंबंध में रोजी बानो और अन्नपूर्णा प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं पेपर कटिंग में महर्षि इंटर कॉलेज और गीत में आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। जिला स्काउट कमिश्नर कमलेश द्विवेदी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। डा. प्रेमशंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह, डा. बीनारानी सिंह, कुलदीप शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किया। मड़िहान के तिसुही स्थित एसएसपीपीडी पीजी कॉलेज और मां विंध्यवासिनी बीटीसी कॉलेज की ओर से गोष्ठी की गई। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डा. राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। इस दौरान अजित सिंह, सुप्रिया श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, राज कुमार आदि शामिल रहे।

मड़िहान: स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। पूर्व तहसीलदार मड़िहान रामजीत मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अपर जिलाधिकारी बीबी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रैली से पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सेंट जेवियर्स, बटुक बहादुर विद्यालय तथा दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लोकगीत व नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया। आयोजन में मड़िहान एसडीएम सविता यादव, बीईओ राम मिलन यादव, ध्रुवबिंदु सिंह, ऋचा पांडेय, बेचैन सिंह, ओपी सिंह, रमेश पाल, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। आयोजन विजय श्रीवास्तव व संचालन धीरज किशोर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed