{"_id":"59c55ff04f1c1b36688b623b","slug":"61506107376-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने और बढ़ते हुए महंगाई पर लोगों ने विरोध जताया। इसके विरोध में पूर्वांचल विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा जनपद है। यहां पर बेरोजगारी, भुखमरी का दौर पिछले काफी वर्षों से चल रहा है। जिले के नागरिकों के व्यापार के लिए कालीन, पीतल एवं पत्थर उद्योग प्रमुख रूप से चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान चुनावी आमसभा में कहा था कि सरकार बनने के बाद चिमनी से धुंआ निकलेगा, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी आज तक बेरोजगारों को रोजगार का अवसर नही मिल सका है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में उद्योग की स्थापना, पेट्रो मूल्य में हुई बेतहाशा वृद्घि को वापस लिया जाए। ईवीएम मशीन को आधार से लिंक किया जाए। बिजली की बेतहाशा कटौती बंद किया जाए। दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब परिवारों को अनाज का वितरण किया जाए। अमरचंद्र ने कहा कि एपीएल राशन कार्डधारकों को बहाल किया जाए। अनाज नही मिलने से एपीएल कार्डधारक समस्या से जूझ रहे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को अनाज के कारण परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान प्रेमलाल, मुन्ना मोदनवाल, रवि नरायन, विजय सागर, महेंद्र दूबे, अश्वनी दूबे, जय सिंह, गुंजन गुप्ता, दीनानाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि का विरोध
सीखड़। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों शुक्रवार मंगरहा स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। विकास खंड सीखड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीखड़ द्वारा पेट्रोल मूल्य के विरोध में मंगरहा स्थित पेट्रोल पंप पर घरना दिया। और तेल लेने वाले ग्राहकों से बढ़े मूल्य के विरोध में हस्ताक्षर कराया। लोगों ने बढ़े मूल्य के विरोध में हस्ताक्षर किया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पार कर गई है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य कम होने के बाद भी अधिक मूल्य पर तेल बेचा जा रहा है। भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। इस अवसर पर प्रभुनाथ त्रिपाठी, दिलीप पाठक, मंशा राम पाठक, ऱाम सागर तिवारी, धनंजय तिवारी, रामवृक्ष आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।