फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   59 officers , including the district magistrate fined

जिलाधिकारी समेत 59 अधिकारियों पर जुर्माना

Sun, 21 Jun 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Sun, 21 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
59 officers , including the district magistrate fined
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लोगों को सूचना मुहैया न कराने पर जिलाधिकारी समेत जिले के 59 अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया है। जिले के अधिकारी सूचना मुहैया कराने के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


 यही वजह है कि राज्य सूचना आयोग में मिर्जापुर जिले के 988 मामले इस समय लंबित हैं। ये बातें राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना 30 दिन के अंदर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के अंदर कोई अधिकारी सूचना मुहैया नहीं देता है तो वह अपीलीय अधिकारी के यहां गुहार लगा सकता है। इसके बाद भी सूचना नहीं मिलने पर प्रथम सूचना अधिकारी के यहां अपील कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां से भी 45 दिन के अंदर सूचना मुहैया नहीं होने पर आवेदक द्वितीय या राज्य सूचना आयोग में अपनी अपील दाखिल कर सकता है। जहां यह देखा जाएगा कि विभाग के अधिकारी ने किस कारण से निर्धारित अवधि के अंदर सूचना मुहैया नहीं कराई है। उसे नोटिस भेजकर सूचना मुहैया कराने के लिए कहा जाता है। इसके बाद भी सूचना मुहैया नहीं कराने पर उसके खिलाफ अर्थदंड लगाया जाता है।

  उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 58 हजार मामले राज्य सूचना आयोग में लंबित है जिसमें मिर्जापुर जिले के 988 मामले शामिल है। सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर जिले के डीएम, जिला पूर्ति अधिकारी, बीएसए, डीपीआरओ, सीडीओ, डीडीओ, आबकारीअधिकारी, आरटीओ, सिंचाई विभाग के अधिकारी,


जिला विद्यालय निरीक्षक, खनन अधिकारी, डीएफओ, सीएमओ, खाद्य विभाग, बिजली विभाग पुलिस विभाग समेत अन्य 59 विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध धारा बीस ए तथा बी के तहत अर्थदंड से दंडित किया   गया है। यह भी देखा जा रहा है कि जिनके विरुद्घ जुर्माना लगाया  गया है उसकी वसूली हो रही है    कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed