फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

Sat, 04 May 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
वाराणसी। सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब की ओर से रसूलपुरा में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मतदान के दिन रोजा रखने के साथ ही मतदान के लिए जागरूक किया गया। बच्चे तख्तियों पर रोजा रखकर पहले करें मतदान, फिर करें कोई दूसरा काम, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है..., पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो... के स्लोगनों को हाथों में लिए हुए नारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. एहतेशामुल हक ने कहा कि मतदाता अपने अधिकार का सही प्रयोग करें। मतदाता सही गलत की पहचान में भी सक्षम हैं। नए मतदाताओं से मतदान का आह्वान करते हुए देश निर्माण में भागीदारी की अपील की गई। मालवीय इंटर कॉलेज शहंशाहपुर के प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम ने कहा कि रमजान माह में पड़ने वाले मतदान को शत-प्रतिशत कामयाब करें। मुस्लिम भाईयों से अपील है कि रोजा रहकर तेज धूप के बावजूद भी मतदान के दिन को पर्व के रूप में मनाएं। रोजेदार महिलाओं को मतदान के लिए बूथ तक लाने का प्रयास करें। इस दौरान जावेद अख्तर, एएच हसन, नन्हें, अजय वर्मा, मौलाना अब्दुल्लाह, मुहम्मद इकराम, हाफिज मुनीर, अबुल वफा अंसारी, डॉ. जियाउर्रहमान, मौलाना रमजान अली, इकबाल अहमद, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed