{"_id":"5b60ad934f1c1ba33e8b46c8","slug":"51533062547-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डम-डम डमरू बजावेला हमार जोगिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डम-डम डमरू बजावेला हमार जोगिया...
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार की शाम नगर में स्थित बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सहित बाहर से आमंत्रित कला-साधकों ने अपने मधुर भजनों को बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया। माला-फूल, भांग-धतूरा और बेलपत्र से बाबा बूढ़ेनाथ का किया गया भव्य शृंगार का दर्शन कर शिवभक्त निहाल हो उठे। देर रात तक घंटा-घड़ियाल, शंख और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था।
नगर के अति प्राचीनम शिव मंदिरों में विख्यात बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में सोमवार को सुबह से देर रात तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। मंदिर में सुबह से शाम तक जलाभिषेक सहित पूूजन-अर्चन का दौर अनवरत चलता रहा। मंदिर परिसर में सांयकाल भजन-संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से शिव वंदना की। भजन संध्या के पूर्व मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी महाराज ने 11 ब्राम्हणों के सहयोग से दिव्य रूद्राभिषेक कराया। तत्पश्चात् मंदिर में उपस्थित श्रद्घालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण कराया गया। मंदिर में भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात् गायक अजीत उपाध्याय व नीरज दूबे ने भगवान शंकर व माता पार्वती के मधुर भजनों से पूूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। इसी क्रम में निराला दूबे ने- डम-डम डमरू बजावेला हमार जोगिया..तथा पंकज दूबे ने बाबा बूढ़ेनाथ के पावन नगरिया..को बाबा के चरणों में समर्पित किया। गायक अजय पांडेय ने- जय-जय भोलेनाथ..सुनाकर उपस्थित भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर केदार गिरी, अवधेश गिरी, सुधानंद गिरी, सौरभ गिरी, शिवम गिरी, कीर्ति, निलेश, विनोद सेठ सहित कई अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।