{"_id":"5b4a3c7b4f1c1b58488b4991","slug":"51531591803-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदईपुर कार्यक्रम स्थल हुआ एसपीजी के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदईपुर कार्यक्रम स्थल हुआ एसपीजी के हवाले
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। चंदईपुर में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चंदईपुर क्षेत्र को एसपीजी के अलावा लगभग दो हजार पुलिस कर्मियों के हवाले किया गया है। उन्हें सुरक्षा से किसी प्रकार की समझौता नहीं करने को कहा गया है। इसलिए सभी को पूरी तरह से चौकस रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह दस बजकर 55 मिनट पर मिर्जापुर चंदईपुर आएंगे। जहां से वह तीन परियोजना बाणसागर, चुनार पुल व मेडिकल कालेज का उददघाटन और शिलान्यास करेगे। यहीं पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके करीब एसपीजी के कमांडों रहकर उनकी सुरक्षा करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन हजार पुलिस कर्मियों को मांगा गया था लेकिन लगभग दो हजार पुलिस कर्मी दिए गए है। इसमें पांच एसपी, दस एएसपी, 25 सीओ, 100 इंस्पेक्टर, 100 उपनिरीक्षक, दो सौ हेडकांस्टेबल, 1600 सिपाही, सौ महिला सिपाही, यातायात पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दस कंपनी पीएसी, दस कंपनी सीपीएमएफ आदि शामिल है।