{"_id":"5a2ada9e4f1c1b8d698c0819","slug":"51512757918-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पखवाड़ा में छात्रों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पखवाड़ा में छात्रों को दी जानकारी
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लालडिग्गी स्थित लायंस क्लब के सभागार में वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इसमें जीएसटी की मास्टर ट्रेनर सीमारानी ने बीए, एमए, एमकाम के छात्रों को जीएसटी के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने रजिस्ट्रेशन एवं रिटर्न को आनलाइन फाइल करने की प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताया। पखवाड़ा में छात्रों द्वारा जीएसटी के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें आस्वस्त किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को जीएसटी में टैक्स प्रैक्टिशनर प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रैक्टिशनर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर प्रशासन काशीनाथ राम, डिप्टी कमिश्नर रामानुज मिश्र, असिसटेंट कमिश्नर जय प्रकाश मौर्य, असिसटेंट कमिश्नर रईस अहमद आदि मौजूद रहे।