{"_id":"59d3de804f1c1b9d538b5878","slug":"51507057280-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर फेल होने से ग्राहक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर फेल होने से ग्राहक रहे परेशान
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। अमरावती चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में मंगलवार को पूरे दिन सर्वर डाउन रहने से ग्राहक परेशान रहे। सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद शाम चार बजे तक बैंक का सर्वर फेल रहा। देर शाम तक बैंक का सर्वर फेल होने के कारण ग्राहाकों में मायूसी छाई रही।
लगातार चार दिन बैंक बंद होने के बाद मंगलवार को खुला तो बैंक में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमरावती चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा में सुबह से ही सर्वर डाउन की स्थिति बनी रही। बैंक का सर्वर शाम चार बजे तक फेल रहने से ग्राहकों को लेन देन करने में परेशानियों से गुजरना पड़ा। सुबह से ही ग्राहक बैंक पहुंचे तो पता चला कि नेटवर्क ही नहीं है, ग्राहक इंतजार करते-करते थक गए। ग्राहकों को बिना पैसा जमा निकासी किए बिना ही घर वापस र्लौटना पड़ा। त्योहारों के सीजन में पैसे न मिलने से कईयों के काम काज रुक गए। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि सुबह दस बजे से ही सर्वर डाउन रहा। शाम चार बजे तक ठीक होने की संभावना है, लेकिन शाम तक सर्वर नहीं आने पर कहा कि कल तक चालू हो जाएगा।