फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चयन वेतनमान के मामलों का हो निस्तारण

चयन वेतनमान के मामलों का हो निस्तारण

Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चयन वेतनमान के मामलों का हो निस्तारण

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि चयन वेतनमान की फाइलें दो महीनों से लंबित हैं, जिससे शिक्षकों की वित्तीय क्षति हो रही है। इस मामले का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की जरूरत हैं। वे शुक्रवार को रतनगंज स्थित प्राइमरी स्कूल में हुई संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर लागू वेतन अंतर माह जनवरी से 31 मार्च तक का भुगतान करने की मांग की गई।
मंत्री दिनेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि महंगाई भत्ता अवशेष जनवरी से 31 जुलाई तक का भुगतान नहीं हुआ है। विशिष्ट बीटीसी 2004 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों का अवशेष मानदेय का भुगतान शासन के आश्वासन के बावजूद अभी तक नहीं किया गया है। कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मृतक आश्रित कोटे से कुछ नियुक्तियां नियमों के प्रतिकूल की गई हैं। उन्होंने कहा कि वित्त व लेखाधिकारी द्वारा शिक्षकों के भविष्य निधि के रखरखाव की पर्ची बार बार अनुरोध के बाद भी नहीं दी जा रही है। जमालपुर के रेरुपुर बरईपुर, भुइलीखास और नरायनपुर में लगे हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। विद्यालय में हैंडपंप लगवाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान विरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश पटेल, राकेश सिंह, विपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, राजदेव सिंह, गीता पांडेय, संसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed