{"_id":"5999d8d74f1c1b330f8b47d3","slug":"51503254743-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तर रस में डूबते उतराते रहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तर रस में डूबते उतराते रहे श्रोता
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर के बसनही बाजार में शीतला देवी बड़ी माता का शनिवार की रात में वार्षिक शृंगार किया गया। इस दौरान भव्य देवी जागरण का भी आयोजन किया गया। रात नौ बजे से भोर तीन बजे तक गीत संगीत का दौर चला तो श्रोता खुद को वहां से हटा नहीं सके। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया। इलाहाबाद से आई राधाकृष्ण और शंकर पार्वती तथा हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
गीत संगीत के कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगीत और भजन गायक मंटू मिश्रा ने किया। उन्होंने क्या से कया मइया मुझको बनाया तूने, अपने आंचल में मुझको गवाया तूने सुना कर श्रोताओं को गदगद कर दिया। उन्होंने ममतामयी दरबार बा शेरावाली का सुनाया। बनारस की प्रियंका पांडेय ने शेर पर सवार हो कर आजा शेरा वालिये सुनाया। इलाहाबाद के लवकुश तिवारी ने तेरे दरबार में खुशी मिलती है सुना कर लोगों को आनंदित किया। आर्गन पर मुन्ना प्रेमी, ढोलक पर सतीश सिंह, पैड पर मास्टर बबलू, बैंजों पर रवि नाहर ने कुशल संगत किया। देर रात तक कलाकारों के गीत को सुन कर लोग मां का जयकारा लगाते रहे। इस अवसर पर पप्पू पंडा ने कलाकारों को मां की चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया।