फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   47 nomination papers sold for student union elections

छात्र संघ चुनाव के लिए बिके 47 नामांकन पत्र

Sat, 14 May 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
47 nomination papers sold for student union elections
नगर के केबीपीजी कॉलेज व जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज गया है। 22 मई को छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 15 मई को नामांकन किया जाएगा। जिसके लिए शनिवार को दोनों महाविद्यालयों में कुल 47 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। बड़ी संख्या में प्रत्याशी व उनके समर्थक महाविद्यालय पहुंचे और नामांकन पत्रों की खरीद किया।
विज्ञापन

केबीपीजी कॉलेज में कुल 26 नामांकन पत्र तथा जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 21 नामांकन पत्र खरीदे गए। केबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री पद के लिए तीन, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चार तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक नामांकन पत्रों की खरीद की गई। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। चुनाव अधिकारी डॉ गौरी शंकर द्विवेदी ने बताया कि नामांकन 15 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए छह फार्म, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए दो, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए दो, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए तीन तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पांच नामांकन पत्रों की खरीद की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 15 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन होगा ।
विज्ञापन

प्रत्याशी को लाना होगा यह अभिलेख
छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन वाले दिन केवल प्रत्याशी एवं उसके प्रस्तावक ही महाविद्यालय के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक प्रत्याशी को अपना परिचय पत्र, प्रवेश शुल्क की रसीद की मूल प्रति, हाई स्कूल के प्रमाण पत्र अथवा अंक पत्र की मूल प्रति, निर्धारित शपथ पत्र तथा नामांकन शुल्क रसीद की मूल प्रति, इंटरमीडिएट का अंकपत्र,प्रमाण पत्र, बीए. बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष जो लागू हो, एमए, एमएससी, बी एड प्रथम सेमेस्टर जो लागू हो, के अंक पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति तथा दो स्वहस्ताक्षरित नवीन फोटो लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रत्याशी के प्रस्तावक एवं समर्थक को भी अपना परिचय पत्र एवं प्रवेश शुल्क रसीद की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed