{"_id":"5a4fb93a4f1c1bfc0f8b7ca9","slug":"41515174202-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर फर्जी बीडीओ ने की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम पर फर्जी बीडीओ ने की वसूली
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसौली के मजरा घनश्यामपुर में फर्जी बीडीओ बनकर आए एक व्यक्ति और उसके साथियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से लाखों रुपये वसूल लिया। ग्राम प्रधान सरोज यादव ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है और मामले की जांच कराने की मांग की है।
घनश्यामपुर के ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को कुछ लोग गाड़ी से आए और कहा कि बीडीओ आए हैं। जिनको प्रधानमंत्री आवास लेना है वे उनसे मिल कर ले सकते हैं। इन लोगों ने करीब एक घंटे तक गांव में घर-घर जाकर आवास के नाम दो-दो हजार रुपये वसूल किया। शाम होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने ब्लॉक मुख्यालय से पता लगाया तो पता चला कि कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं गया है। यह सुन कर लाभार्थी हतप्रभ रह गए। आवास की जांच, कुछ लोगों को आवास देने तथा कुछ का नाम काटने के नाम पर पैसा वसूल किया गया। ग्राम पंचायत हसौली के ग्राम प्रधान सरोज यादव ने पत्रक देकर खंड विकास अधिकारी से जांच की मांग की है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि ब्लॉक मुख्यालय के भी कुछ लोगों की मिलीभगत हो सकती है। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।