{"_id":"59f8c1ca4f1c1b6d548b9f92","slug":"41509474762-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ कार्यालय का किया घेराव
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। विकास खंड सीखड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंप कर मानदेय बढ़ाने की मांग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से 15 हजार मानदेय मांगा।
सरोज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी को मानदेय 15 हजार मानदेय और सहायक का 10 हजार प्रति माह किया जाय- बीते 28 सितंबर 2016 के मुख्य सचिव के साथ समझौते का अनुपालन कराने व 30 जून 2017 का पालन कराने की मांग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम ने मांगपत्र में कहा कि चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धन दी जाय। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता ने कहा कि समस्त मांग नही मानी गई तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी सेंटरों को बंद कर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान गीता देवी, मुनक्का देवी, ममता, सुषमा दुबे, शैल कुमारी, सरिता, चंद्र कला, अंजनी सिंह, पुष्पा देवी, सुनीता यादव, इसरावती, रेखा, कनक, कुंजन पांडेय, सीमा देवी, गायत्री, नीलम देवी, धनपत्ती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन