{"_id":"59b2e73e4f1c1beb7f8b5256","slug":"41504896830-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की प्रक्रिया के विरोध में ओडी के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की प्रक्रिया के विरोध में ओडी के ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ओडी गांव में स्थित तालाबों के पट्टे की कार्यवाही की प्रक्रिया ग्रामीणों को बिना सूचना दिये , किये जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्यों ने तहसील चुनार पहुंच कर कार्यवाही की प्रक्रिया को निरस्त किये जाने की मांग किया। तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के सदस्य व ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की, और किये जा रहे पट्टे की प्रक्रिया को निरस्त किये जाने के बावत उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील में मौजूद तहसीलदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह को सौंपा।
सौंपे गये ज्ञापन में यूनियन के सदस्य व ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में स्थित आराजी नंबर 405, 438 तालाब है जिसका मत्स्य पालन हेतु पट्टा शुक्रवार को होना सुनिश्चित किया गया है जबकि ग्रामीणों को पट्टा किये जाने की सूचना नहीं दी गई, जिस कारण गांव के पात्र लोग तहसील नही आ सके। कहार, बिंद, मल्लाह जाति के लोग पट्टा की पात्रता में आते हैं। गांव में सूचना देकर पट्टे के कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी करायी जाय। ज्ञापन लेकर तहसीलदार ने प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियन व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उपजिलाधिकारी से वार्ता कर मामले का समाधान कराया जाएगा और पात्र लोगों को ही पट्टा होगा। प्रदर्शन के दौरान अली जमीर खान, धर्मदेव उपाध्याय, प्रदीप सिंह पटेल, करुणाशंकर शुक्ल, राजाराम सिंह, काशी नाथ सिंह, अवधेश पटेल, गीता देवी, लालमनी देवी प्रमुख मौजूद रहे।