फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   40 people, including Patehra and Lalganj BDO infected

पटेहरा और लालगंज बीडियो समेत 40 लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 people, including Patehra and Lalganj BDO infected
मिर्जापुर। जिले में गुरुवार को लगातार 32वें दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार पटेहरा और लालगंज के बीडीयो समेत 40 नए कोरोना मरीज मिलेे है। 40 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 746 हो गई है। गुरुवार को 12 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।प् इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 322 हो गई है। एक्टिव केस 412 है। कोरोना से अब तक 12 लोगों की से मौत हो चुकी है। 290 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

तीन दिनों में कोरोना के मरीजों ने दोहरा शतक लगा दिया। तीन दिनों में 250 से अधिक मरीज मिले है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को 866 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 40 पाजिटिव पाए गए है। चार की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। पाजिटिव मिलने वालों में वाराणसी के दो पुरुष और एक महिला, भदोही का एक पुरुष, नीबी चुनार का एक पुरुष, ढेलवासपुर जमालपुर का एक पुरुष, करमा अदलहाट का एक पुरुष, नरायनपुर का एक पुरुष, जमालपुर का एक पुरुष, लालगंज में तीन पुरुष, चुनार में सात पुरुष और एक महिला, विंध्याचल में एक पुरुष, छोटा मिर्जापुर कोतवाली कटरा में एक पुरुष, महंत शिवाला में चार पुरुष दो महिला, घंटाघर में एक महिला, रमईपट्टी में एक पुरुष, मद्धुपुर सोनभद्र का एक पुरुष, जीनोदपुर जमालपुर का एक महिला, कछवां मटिहानी से एक महिला, आवास विकास कालोनी से एक पुरष, दुर्गा देवी से एक पुरुष, संडवा गुरसंडी से एक पुरुष, कैलहट चुनार से एक पुरुष, चकिया कछवां से एक पुरुष, अनंतपुर अदलहाट से एक पुरुष है। 12 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। इसमें 39वीं वाहिनी के 10 और अन्य जिले से दो है। जिले में अब तक 20055 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 17767 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 579 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच हजार 523 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 98 हाट स्पाट है। इसमें 41 ग्रामीण और 57 शहरी क्षेत्र में है। 290 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed