{"_id":"6a835b41f33ed24a830e9c4a","slug":"35-increase-in-the-commission-of-ration-shop-dealers-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159496-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये की वृद्धि
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अन्य, सोशल मीडिया
जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में 35 रुपये लाभांश वृद्धि की घोषणा की है। इस संबंध में जिला पंचायत सभागार में सोमवार को हुए कार्यक्रम में लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिले में 1031 कोटेदार हैं।
इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कोटेदार माैजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार रहे। डीएम ने कहा कि पहले उचित दर विक्रेताओं को 90 रुपये लाभांश मिलता था, अब 125 रुपये मिलेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लाभांश में वृद्धि का निर्णय लिया जाना सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है। विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उपस्थित उचित दर विक्रेताओं का आभार व्यक्त किया। अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह व उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।