फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ramkumar Vishwakarma appointed State Secretary of the BJP OBC Morcha.

Mirzapur News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने रामकुमार विश्वकर्मा

Fri, 02 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar Vishwakarma appointed State Secretary of the BJP OBC Morcha.
भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें मिर्जापुर निवासी रामकुमार विश्वकर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वह इससे पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।रामकुमार विश्वकर्मा का नाम भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भी चर्चा में रहा था। वह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहते हुए उन्होंने जिला, विभाग और प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। इसके बाद भाजपा संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
विज्ञापन

उनके पिता बिंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा भी भाजपा संगठन में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहे हैं। रामकुमार विश्वकर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed