{"_id":"6abec33025a724f1cb009c94","slug":"instructions-issued-to-prevent-waterlogging-and-intensify-fogging-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162330-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जलभराव रोकने और फॉगिंग तेज करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जलभराव रोकने और फॉगिंग तेज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने किया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग समेत अभियान में शामिल सभी विभागों को समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए।
नालियों की नियमित सफाई के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा गतिविधियां तेज कराई जाएं। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और मच्छरदानी के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्र ने जनपदवासियों और अभियान में शामिल विभागों से शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका परिषद मिर्जापुर और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा मशीनों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों से बचाव के लिए पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई।