फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   34 sample sent for test, 19 report are negative

34 का भेजा गया सैंपल, 19 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 11 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
34 sample sent for test, 19 report are negative
मिर्जापुर। कछवां की कोरोना संक्रमित महिला से संबंधित और गांव के 14 लोगों समेत जिले से सोमवार को 34 लोगों का सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। सोमवार को 19 लोगों की रिपोर्ट भी आई, सभी निगेटिव हैं। इसमें संक्रमित महिला से जुड़े एक सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके पति की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। जिले से अब तक 632 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 521 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें तीन रिपोर्ट वाराणसी लैब से आई है। वाराणसी लैब में 18 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग थी।
विज्ञापन

कछवां के संक्रमित महिला के परिवार के छह लोगों की रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें पुत्र और एक देवर की रिपोर्ट पाजिटिव आई। चचेरे देवर और और उसके पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी महिला के पति और दूसरे देवर की रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें विंध्याचल आईसोलेशन में कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मी और गैर प्रांत से आए लोग है। सोमवार को 34 लोगों का सैंपल भेजा गया। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. अरुन कुमार वर्मा ने कछवां हाट स्पाट क्षेत्र से जांच के बाद सर्दी-जुकाम आदि लक्षण के साथ संक्रमित के संपर्क में आने वाले नाऊ और अन्य समेत 14 का सैंपल लिया। इसके अलावा नगर के लोहंदी में क्वारंटीन किए गए गैर प्रांत से आने वाले लोगों का सैंपल लिया गया। रविवार को एक ही दिन में तीन पाजिटिव मरीज आने के बाद सोमवार को जिले के लिए राहत भरा रहा। जिले में इस समय कोरोना के छह मरीज आईसोलेशन में भर्ती है। इसमें मिर्जापुर के चार, भदोही व सोनभद्र के एक-एक है।
विज्ञापन

पटेहरा पीएचसी में अब नहीं होगी थर्मल स्क्रीनिंग
ोगों की पटेहरा पीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच की जा रही थी। जिसे अब बंद कर दिया गया है। अब बाहर से आने वाले लोगों को पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय और लालगंज के बापू उपरौध इंटर कालेज में भेजा जाएगा। पटेहरा पीएचसी प्रभारी डॉ. वाजिद जमील ने बताया कि बाहर से आने वालों को श्रीनेत्र शिवलोक कॉलेज पड़री और बापू उपरौध इंटर कालेज लालगंज में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक एक्सप्रेेस ट्रेन के आगमन को लेकर तैयारी शुरू
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर 14 और 15 मई को श्रमिक एक्सप्रेस से कई जिलों के सैकड़ों श्रमिक पहुंचेंगे। उनकी जांच कर उनको उनके घर रवाना करने के लिए स्टेशन पर तैयारियों शुरु कर दी गई है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने रविवार को अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी और आरपीएफ प्रभारी को तैयारियां करने का निर्देश दिया था। इसे देखते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर गोला बनाया जा रहा है।
कचहरी में सिर्फ अधिवक्ता और स्टाफ को ही अनुमति
मिर्जापुर। लाकडाउन के दौरान कचहरी भी बंद चल रही थी। बीते दिनों आदेश के बाद कचहरी खुली है। सोमवार को लाकडाउन के बाद दूसरे दिन कचहरी खुली तो सोमवार की सुबह लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कचहरी के गेट पर सिर्फ अधिवक्ताओं स्टाफ को ही जाने दिया जा रहा रहा था। गेट पर फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग कर लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। वादकारियों के अंदर जाने पर उन्हें रोक दिया जा रहा था, फोन कर अधिवक्ता को बुलाने के बारे में बताया जा रहा था। कचहरी बाहर वादकारियों की भीड़ लगी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं हो रहा था। कचहरी परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग की भी खानापूर्ति की जा रही थी। अधिवक्ता बेरोक-टोक आ जा रहे थे। बताया गया कि अधिवक्ताओं की सुबह ही जांच की जा चुकी है। बाहरी को बिना जांच के नहीं भेजा जा रहा है।
दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आए एक हजार लोगों की हुई जांच
पड़री। दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आने वाले एक हजार लोगों की सोमवार को पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में जांच की गई। सरकारी बसों से आने वाले सीधे महाविद्यालय पहुंच रहे थे, पर निजी साधन से आने वाले सुबह मंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पड़री के महाविद्यालय में भेजा गया। महाविद्यालय में रविवार को दूसरे जिलो से लगभग 30 बसों से एक हजार लोग जिले में आए। जिनको जांच के बाद बसों से उनके घर भेजवाया गया। वहां पर उनको होम क्वारंटीन किया गया। श्रमिक स्पेशन ट्रेन चलने के बाद प्रवासियों का जिले में आने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसके अलावफा लोग बाइक, साइकिल और अन्य साधन से घर आ रहे है। रविवार को -मंडलीय अस्पताल में भी सैकड़ों श्रमिकों की लाइन लगी थी। सोमवार को मंडलीय अस्पताल में जांच बंद कर दिया गया। सभी को जांच के लिए पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में भेजा जा रहा है। महाविद्यालय में जांच के लिए छह टीम लगाई गई है। तीन शिफ़्ट में डाक्टर पीएसचसी प्रभारी डा. बीके पंकज के निर्देशन में कार्य कर रहे है। टीम में डा. अभिषेक जायसवाल, डा. आशीष, डा. शंभू, डा. शशिकांत जैसल, डा. भानू प्रताप, डा. राजीव टंडन, डा. गौरव, डा. मुमताज अहमद आदि है। रविवार को सुबह से ही बाहर से आने वालों की लाइन लगी रही। महाविद्यालय में भीड़ इस कदर थी कि जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। सुबह से लेकर रात तक बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी था। इस दौरान लगभग एक हजार लोगों की जांच के बाद लक्षण न मिलने पर उन्हें होम
क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया।
हाटस्पाट का इलाका बढ़ाया गया
कछवां। नगर पंचायत क्षेत्र के पीर खां मोहल्ले में बीते सात मई को महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उसे घर से 400 मीटर एरिया को हाटस्पाट बनाया गया था। इस क्षेत्र में अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों की जांच की गई। सोमवार को हाटस्पाट एरिया को 400 मीटर से बढ़ा कर एक किमी कर दिया गया है। इसमें क्षेत्र के बजहा और छोटी बरैनी गांव भी आ गया है। इन गांव के रास्ते को भी सील कर दिया गया।

प्रयागराज भेजी गई 26 बसें
मिर्जापुर। श्रमिक एक्सप्रेस से आने वाले श्रमिको को उनके घर पहुंचाने के लिए सोमवार को प्रयागराज के लिए 26 बसों को जिले से भेजा गया। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि 26 खाली बसों को प्रयागराज भेजा गया है। वहां से श्रमिकों को विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा। इसके अलावा छह बस को पड़री भेजा गया है। जहां बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग होने के बाद उन्हें घर भेजा जाए। दो बसों से 60 लोगों को गढ़वा भेजा गया।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
आईसोलेशन में छह पाजिटिव - महिला, महिला का पुत्र, उसका देवर, मुंबई से लौटा युवक, भदोही का युवक, सोनभद्र से आया युवक।
क्वारंटीन किए गए-21 - ( लोहंदी शेल्टर होम में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed