{"_id":"5cae4044bdec22764d26fdde","slug":"31554923588-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दो दिनों में खरीदा गया 116 मीट्रिक टन गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दो दिनों में खरीदा गया 116 मीट्रिक टन गेहूं
Thu, 11 Apr 2019 10:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी क्रय वर्ष 2019- 20 की खरीद शुरू हो गई है। सोमवार से कई खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। सोमवार से मंगलवार तक दो दिनों में 116 टन गेहूं की खरीद की गई है। इस बार एक लाख पांच सौ टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इस बार पूरे जिले में एक सौ एक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही खरीद के लिए आधा दर्जन एजेंसियों को लगाया गया है। इसमें खाद्य विभाग के 11, पंचायती सहकारी समितियों के 25 तथा एफपीसी के सात केंद्र स्वीकृत हैं। इस प्रकार खाद्य विभाग को 43 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं और उनको 76 हजार टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पीसीएफ के 38 केंद्र, यूपी एग्रो के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन व नेफेड को 12 केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही भारतीय खाद्य निगम को एक केंद्र आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया किसभी केंद्रों को पर्याप्त धन और बोरों की आपूर्ति कर दी गई है। अब जोर शोर से खरीद की जा रही है। यदि किसी किसान को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन