फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लेखपालों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

लेखपालों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर लेखपाल संघ के तत्वावधान में वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर लेखपालों ने शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा लेखपालों की मांगों को पूरा करने की बजाए कार्रवाई पर काफी रोष जताया।
विज्ञापन

जिला संयोजक धीरज किशोर सिंह ने राजस्व विभाग में लेखपाल एक महत्वपूर्ण पद है। अपने विभागीय कार्यों के अतिरिक्त लगभग 50 विभागों के कार्यों का संचालन में लेखपालों का सहयोग लिया जाता है। उत्तराखंड के समान तथा प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 किया जाए। लेखपाल वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्घि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट द्वारा पारित कराना, लैपटाप और स्मार्ट फोन देने की मांग कर रहे है। इसके साथ ही लेखपाल प्रोन्नति और आधार भूत सुविधाओं एवं संसाधन में वृद्धि की मांग कर रहे है। ई डिस्ट्रिक्ट, ई गर्वर्नेंस, डिजिटल इंडिया को क्रियान्वित कराने के लिए खतौनी, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, नक्शा आदि सभी कार्य कंप्यूटरीकृत और ऑनलाइन कर दिया गया है। कहा कि लेखपालों को कार्य के लिए लैपटाप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव, राम आसरे, भीमसेन सक्सेना, ओम प्रकाश उपाध्याय, ईशनारायण तिवारी, सुरेंद्र कुमार, विजय शंकर यादव, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र दुबे, सच्चिदानंद, मीनल सिंह, अंगद सिंह यादव, कृष्णचंद्र, जगदीश सिंह, सह संयोजक राम आसरे, तहसील मंत्री बेनु यादव, नम्रता सिंह, शशि मिश्रा, अंगद सिंह यादव, दिनेश पांडेय, मंगला प्रसाद दुबे आद िआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



धरनारत लेखपाल काम पर नही लौटे तो होगी कार्रवाई : एडीएम
मिर्जापुर। लेखपालों की हड़ताल के चलते जनपद में कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन हड़तालरत लेखपालों पर कार्रवाई करने में जुट गया है। एडीएम राजित राम प्रजापति ने बताया कि नए चयनित लेखपालों को चेतावनी दी है कि जल्द ही काम पर लौट आए अन्यथा सेवा समाप्ति कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सदर तहसील में सात लेखपाल काम पर लौट आए है और हड़ताल में शामिल नही होंगे। एडीएम ने बताया कि लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed