फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ड्यूटी से गायब मिले 24 डाक्टर समेत 5

ड्यूटी से गायब मिले 24 डाक्टर समेत 5

Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब मिले 24 डाक्टर समेत 5
मिर्जापुर। जिले के जिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी में डाक्टरों के ड्यूटी से नदारद होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी और उनकी टीम ने एक साथ 17 मई को चिकित्सालयों के औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान ड्यूटी से नदारद मिले 24 डाक्टरों 34 स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है कि उनकी अनुमति के बगैर किसी का भी गैरमौजूदगी के दिन का वेतन पास नहीं किया जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सीएचसी विंध्याचल तथा पीएचसी विजयपुर व अकोढ़ी का औचक निरीक्षण किया था। इसमें विंध्याचल में डा.पूनम सिंह संविदा, वियजपुर में डा. मुकेश यादव, डा. संजीव शुक्ला, डा. अनवर अहमद तथा अकोढ़ी में डा. पूर्णिमा सिंह गायब मिली थीें। विंध्याचल में ही फार्मास्स्टि सुकेश शर्मा, दिनेश कुमार, सुमन, राजेश, सदाकांत, रिंकू देवी, शशिशेखर पांडेय, विजयपुर में नेत्र परीक्षक शशिकांत चौधरी अनुपस्थित मिले थे। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय में डा. जेके गुप्ता, डा. संदीप सिंह, स्वीपर मूल्लू और पड़री में डा. शिल्पी केसरवानी, रेनू देवी भी नदारद मिली थीं।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट के जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डा. मानिक चंद्र, सीएमएस, डा. जय सिंह, डा. विजय प्रकाश विश्वकर्मा, डा. एलएस सिंह, डा. संजय पांडेय, डा. किरण कला, डा. ममता सिंह, डा. निशा, डा. मंजूलता तथा स्टाफ नर्स सविता, संध्या, आशा देवी, एएनएम रेखा, काउंसलर निशा मिश्र, अर्पणा मिश्रा, सविता श्रीवास्तव अनुपस्थित मिली थीं। वहीं गुरसंडी पीएचसी में डा. प्रदीप कुमार, डा. धमेंद्र कुमार दूबे, डा. प्रीती यादव, डा. विश्व दीपक दूबे, सविता सिंह, विजय लाल दूबे, विजेंद्र प्रसाद, इंद्रेश दूबे, इंद्रजीत शुक्ल, आशुतोष उपाध्याय एवं सुनील कुमार ड्यूटी पर नहीं थे। वहीं पीएचसी ड्रमंडगंज में लैब असिस्टेंट अजय सिंह, लहंगपुर में डा. सौरभ कपूर, विद्याकांत, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार ड्यूटी पर नहीं थे। पीएचसी पटेहरा में डा. त्रिपाठी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दवाए नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई है। इसके अलावा कर्मचारियों विलंब से पहुंचना, यूनिफार्म में नहीं होना, लापरवाही से कार्य करने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed