फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पनी जन्मभूमि की महता हमेशा आगे बढ़ाएं- नगर मजिस्ट्रेट

पनी जन्मभूमि की महता हमेशा आगे बढ़ाएं- नगर मजिस्ट्रेट

Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पनी जन्मभूमि की महता हमेशा आगे बढ़ाएं- नगर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने कहा कि अपने जन्मभूमि के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए, क्योंकि यही भौतिक संसार का पहला साक्षी होता है। यह बातें श्री गोवर्धन नाथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नारघाट स्थित काली जी मंदिर में विंध्यधाम से काठमांडू (नेपाल) तक की विन्ध्य महिमा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह में व्यक्त किया। कहा कि जहां कहीं भी जाने का अवसर मिले, वहां जन्मभूमि की सशक्त पहचान से लोगों को अवगत कराना चाहिए।

नगर मजिस्ट्रेट ने विंध्यधाम की महिमा को अद्भुत बताते हुए कहा कि इसके विकास के लिए वह पूरी तन्मयता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इसका अध्ययन एवं जानकारियां भी ले रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तहसीलदार (सदर) विकास पांडेय ने कहा कि अनेकानेक ग्रंथों में इस क्षेत्र का गौरवपूर्ण उल्लेख है। उन्होंने कहा कि यहां जन्म लेने वाला स्वत: सौभाग्यशाली है। अध्यक्षता करते हुए विन्ध्य पंडा समाज के कोषाध्यक्ष गौतम द्विवेदी ने कहा कि हर तीर्थधाम में एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। समारोह के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने फूलों, बैनरों से सजे बस को झंडा दिखाकर काठमांडू के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed