फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कार्यकाल वृद्घि को प्रेरकों का कलेक्ट्रेट पर धरना

कार्यकाल वृद्घि को प्रेरकों का कलेक्ट्रेट पर धरना

Wed, 31 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कार्यकाल वृद्घि को प्रेरकों का कलेक्ट्रेट पर धरना
धरना प्रदर्शन
मिर्जापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा प्रेरकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रेरकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को पत्रक भेजा। पत्रक के माध्यम से प्रेरकों ने कार्यकाल बढ़ाने और बकाया मानदेय भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विंध्यवासिनी यादव ने प्रेरकों की समस्याओं के निदान की मांग की। कहा कि शासन ने प्रेरकों का कार्यकाल बढ़ाया है लेकिन आदेश नही आने से प्रेरक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर मजबूरन प्रेरकों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेरकों ने जिले में बीएलओ, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्रिगरिंग, पल्स पोलियो अभियान, टीकाकरण, साक्षरता योजना आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञानधर शुक्ला ने कहा कि प्रेरकों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रेरक विजय कुमार ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में महेंद्र बहादुर सिंह, सुशील उपाध्याय, धनश्याम यादव, राजू बाबू, संजय त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश सिंह, दयाशंकर चौरसिया ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में श्रीवण कुमार सिंह, जनार्दन पांडेय, विमल यादव, चंद्रकला यादव, शिवमूरत यादव, जय प्रकाश, मिथिलेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed