{"_id":"59d537754f1c1b65548b5b18","slug":"31507145589-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलिया क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ 75 लाख की योजना बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलिया क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ 75 लाख की योजना बनी
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रंमडगंज । हलिया ब्लाक सभागार बैठक में वर्ष 2017 -18 के लिए एक करोड़ 75 लाख की कार्य योजना बनाई गई । जिसमें 113 सदस्यों के स्थान पर 91 तथा 79 प्रधानों के स्थान पर 56 उपस्थित रहे। पिछली कार्यवाही की पुष्टि के लिए घंटो चली बहस बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रस्ताव से पिछली कार्यवाही की हुईं पुष्टि। निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की गति तेज और सभी विकास कार्य पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराए जाएंगे ।
बैठक में मनरेगा, विधवा विकलांग तथा वृद्धा पेंशन सहित सभी योजनाओं पर चर्चा की गई । क्षेत्र पंचायत हलिया के प्रशासक एसडीएम लालगंज लल्लन राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कारवाई पढ़कर सुनाई गई। बैठक की करवाई शुरू होते ही कई सदस्यों ने कहा कि कार्य योजना में सभी क्षेत्र पंचायतों के प्रस्ताव शामिल किए जाने चाहिए। इस सुझाव पर पूरे सदन ने सहमति जताई । बैठक को संबोधित करते हुए छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि सरकार क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । बीडीओ तथा संजय कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत हलिया के खाते में इस समय छप्पन लाख रुपये उपलब्ध हैं । आगे जैसे जैसे धनराशि शासन से उपलब्ध होती रहेगी , उसपर योजनानुसार कार्य होते रहेंगे । बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश दुबे ने कहां की जो धन वर्तमान में बचा हैं उसे विकास वास्ते 113 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में बांट दिया जाए, जिससे अपने क्षेत्र का विकास कराये। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। एसडीएम लालगंज लल्लन राम ने कहा कि विकास खंड में वर्ष 2016 -17 में 2700 प्रधानमंत्री आवासों का आवंटन किया गया था । वर्ष 2017 -18 के लिए 1917 का लक्ष्य निर्धारित है । बताया गया कि आगामी नवंबर माह में क्षेत्र पंचायत की पुन: बैठक होगी। गुलबहार , किशुनलाल आदि उपस्थित रहे।