फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2351 candidates left the police recruitment exam

Mirzapur News: 2351 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 04:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
2351 candidates left the police recruitment exam
मिर्जापुर। शनिवार को 14 केंद्रों पर आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों में 8583 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2351 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रही। परीक्षा केंद्र के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अभिनंदन भ्रमण कर केंद्रों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन




पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पांचवें दिन पहली और दूसरी पाली में कुल 10944 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इस तरह से एक पाली में 5472 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। शनिवार को पहली पाली में 4278 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1194 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4305 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1157 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। सामान रखने के बाद बायोमेट्रिक व अन्य जांच के बाद ही अभ्यर्थी कक्ष में जा रहे थे। इसी तरह द्वितीय पाली में भी परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने पर केंद्रों के बाहर जाम लग गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed