फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   218 hand pumps rebored in city area

नगर क्षेत्र में 218 हैंडपंप रिबोर योग्य

Fri, 29 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
218 hand pumps rebored in city area
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र के 218 हैंडपंप रिबोर योग्य हो गए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यदि शीघ्र ही इन हैंडपपों को रिबोर नहीं किया गया तो इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 34 एमएलडी पानी की मांग है। इसकी तुलना में 28 एमएलडी पानी की आपूर्ति नगरपालिका क्षेत्र में की जाती है। प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 150 लीटर पानी उपलब्ध कराने का मानक है। मांग और आपूर्ति में अंतर की भरपाई जगह-जगह हैंडपंप लगाकर व अन्य जल स्त्रोतों से करने की व्यवस्था की गई है। इस बीच कई हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है अथवा खराब हो गए हैं। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25,750 पानी के कनेक्शन हैं। नगर में 1864 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसके अलावा 66 नलकूप तथा 833 मिनी नलकूप भी हैं। इनके जरिये लोगों के पानी की आवश्यकता की पूर्ति की जाती है। आमतौर पर इस समय पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है। नगर के पुरी कटरा, गोलघर, इमामबाड़ा, नटवां, पुरानी दशमी, वासलीगंज में पानी की समस्या है। नगर पालिका मिर्जापुर के जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि रिबोर योग्य हैंडपंपों की सूची जल निगम को दे दी गई है। आमतौर पर नगर में पानी की कोई समस्या नहीं है। सभी मिनी ट्यूबवेल चल रहे हैं। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो वहां तत्काल टैंकर से जलापूर्ति की जाती है और समस्या का तत्काल निवारण किया जाता है। नगर पालिका क्षेत्र के भदौहां में खराब हैंडपंप नहीं अब तक ठीक नहीं किया गया है। इसके लिए नागरिकों ने कई बार प्रदर्शन किया और अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन हैंडपंप नहीं बन सका है। पूरा गांव इसी एकमात्र हैंडपंप पर निर्भर है। हैंडपंप खराब होने से लोगों को एक किलोमीटर दूर दूसरे हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। उधर, जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका क्षेत्र के नटवां के नागरिकों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नल से आने वाला पानी दूषित है। पानी मटमैला रंग का आ रहा है। गर्मी के इस मौसम में मटमैले पानी के उपयोग से पेट संबंधी रोग हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय प्रशासन से समस्या का अविलंब निराकरण करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed