फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हिम्मत कोल के हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो होगा आंदोलन

हिम्मत कोल के हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो होगा आंदोलन

Fri, 26 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिम्मत कोल के हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के जंगल में पिछले गत दिनों हिम्मत कोल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। इस मामले में वन रेंजर समेत तीन के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था, बावजूद इसके पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। हिम्मत कोल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करने पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिले में आंदोलन खड़ा करेगी। ये बातें पार्टी के राज्य सचिव डा. हीरालाल कोल ने गुरुवार को यहां एक लॉज में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि मोदी व योगी राज में प्रदेश के अधिकारी बेलगाम हो चुके है। आदिवासियों व दलितों की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि हिम्मत कोल के हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि वन विभाग व वन माफियाओं के मिलीभगत से उन पर न सिर्फ जुल्म ढाए जा रहे हैं, बल्कि उनकी हत्या तक करा दी जा रही है। राज्य सचिव ने हलिया में वन विभाग की ओर से किए जा रहे हमले व फर्जी मुकदमों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि विभागीय कर्मी अनावश्यक रूप से आदिवासियों को न सिर्फ परेशान कर रहे हैं बल्कि उन पर झूठे मुकदमे लाद जेल भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनवासियों पर हो रहे अत्याचार बंद करने और हिम्मत कोल के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिले में जनांदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल सचिव अरविंद कुमार सिंह व जिलामंत्री अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed