फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने किया बुद्घि शुद्घि यज्ञ

ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने किया बुद्घि शुद्घि यज्ञ

Tue, 05 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने किया बुद्घि शुद्घि यज्ञ
मिर्जापुर। तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलित ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी पथरहिया विकास भवन पर जारी रहा। इस दौरान सामूहिक अनशन पर बैठे ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया और सुंदरकांड का पाठ किया। इसके अलावा पौधरोपण कर गांधीगीरी भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन निर्बाध रूप से चलता रहेगा। कार्य बहिष्कार ओर उपवास के चलते ब्लॉकों में विकास कार्य ठप हो गया है, जिससे जनता को ब्लॉकों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति लखनऊ के तीन सूत्री मांग को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल चल रही है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अक्षैबरनाथ यादव ने कहा कि संघ शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक करने, सीसीसी के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर योग्यता करने तथा वेतनमान 3200 से 20200 पे वेतन 2800 करने की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष, 16 वर्ष, 26 वर्ष पर क्रमश: प्रोन्नति किया जाए साथ ही प्रोन्नति पद का वेतनमान एसीपी अनुमन्यता में प्रदान किया जाए। पीयूष दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत सचिवों कि तीन सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो सामूहिक अवकाश चलता रहेगा। इसके बाद 6 जून से सभी पंचायत सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अध्यक्षता सुरेंद्र दुबे और संचालन चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मातादान तिवारी, राजेश गौतम, राजाराम, उमाकांत, श्रीकृष्ण उपाध्याय, रामधारी पटेल, सभाजीत सिंह, केके सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, सुनील सिंह, सुभाष यादव ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed