{"_id":"5b1584394f1c1bb26e8b6419","slug":"21528136761-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा टीम का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा टीम का हुआ चयन
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में मिर्जापुर योग टीम का चयन योगाचार्य निर्भय मिश्र की देखरेख में किया गया। चयन ट्रायल विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रत्येक आयु वर्ग से तीन-तीन बालक व बालिका का चयन किया गया। सभी आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी 38वीं राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष परितोष बजाज ने बताया कि मिर्जापुर की टीम में वैभव यादव, ऋतुराज सिंह, कौशर अली, आदित्य अग्रवाल, यशवर्धन सिंह, हर्षित मिश्रा, श्रेयश पाटिल, समर्थ वर्मा, अंश पांडेय, शुभम, दिव्यांश राय, ओमसरन त्रिपाठी, वैभव, उत्कर्ष मौर्या, यश भारत केशरी, सुशील सिंह, सताक्शी शर्मा, प्रियांशु सिंह, निशिका गुप्ता और शिवराज बिंद चुने गए। टीम कोच योगाचार्य निर्भय मिश्रा और मैनेजर वंदना यादव की अगुवाई में 25 जून को त्रिवेणी से रवाना होगी।