{"_id":"5b0eeea74f1c1b916e8b561d","slug":"21527705255-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दीघिया बंधी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दीघिया बंधी का किया निरीक्षण
Updated Thu, 31 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने बुधवार को हलिया विकास खंड के दीघिया बंधी व माइनर का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय किसानों को बंधी के जीर्णोद्धार का भरोसा दिया ।
विधायक ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता से भी इस पर गहन मंत्रणा की। कहा कि जीर्णशीर्ण दिघिया बंधी का नए सिरे से जीर्णोद्धार कर दिया जाए तो दीघिया, हथेडा, बसुहारा, बरी, सुबाव सहित हलिया ब्लाक के करीब दो दर्जन गांवों की सिंचाई व्यवस्था सुलभ हो जाएगी। विधायक ने कहा जीर्णोद्धार हो जाने के बाद करीब 25 से 30 वर्ष पुरानी दिघिया बंधी इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। यह भी कहा कि दिघिया बंधी के मध्य 100 मीटर बन विभाग द्वारा अवरुद्ध किए जाने से आगे सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से वार्ता कर जल्द सिंचाई व्यवस्था सुलभ कराई जाएगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, तुलसी पाल, हिंछलाल कोल, प्रधान छन्नु कोल, शिवबाबू सेठ, ताराचंद अग्रहरी, बबलू सिंह, शशिकांत पटेल आदि मौजूद थे ।